Header Ads


★★श्री राधा रानी कृपा-कटाक्ष समूह में आप भक्तो आपका स्वागत ...... सभी देश वासिओ को होली की बहुत बहुत शुभकामनाए


पंच देवता किसे कहते हैं || What is the god of punch




हर शुभ कार्य में इनकी पूजा करना बहुत जरूरी माना गया है शास्त्रों के अनुसार पंच देवता पांच प्रमुख देवता माने गए हैं किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत और उसकी पूर्णता के लिए पंच देव की पूजा जरूरी मानी गई है इन पंच देवता की विधिवत पूजा करने से कार्य निर्विघ्न ता पूरक पूर्ण हो जाता है हमारे शास्त्र में पंच देवता का नित्य पूजन करने का विधान बताया गया है 

आइए जानते हैं पांच देवताओं के नाम :- भगवान गणेश जी, विष्णु जी, शिव जी, देवी मां और सूर्य देव शामिल हैं।

श्री गणेश भगवान जल तत्व के देवता है इनका वास जल में माना गया है श्री विष्णु भगवान वायु तत्व के देवता है और भगवान शिव पृथ्वी तत्व के देवता है दुर्गा माता अग्नि तत्व की देवी हैं और भगवान सूर्य आकाश तत्व के देवता है मनुष्य के जीवित रहने के लिए सबसे पहले चल की आवश्यकता होती है इसलिए सबसे पहले गणेश भगवान जी की पूजा होती है क्योंकि गणेश भगवान जल तत्व के देवता है गणेश भगवान सूर्य देव विष्णु भगवान शंकर भगवान और दुर्गा माता इन पांच देवता का नियम इसलिए बनाया गया है क्योंकि यही पंचदेव प्रत्येक मनुष्य को जीवित अवस्था में और मृत अवस्था में मोक्ष प्रदान करते हैं

इनमें गणेश जी तो प्रथम पूज्य देवता माने जाते हैं 
गणेश की पूजा से ज्ञान, बुद्धि, विवेक की प्राप्ति होती है। 
जीवन के लिए स्वस्थ रहना आवश्यक है और सूर्य की पूजा से मनुष्य को आरोग्यता प्राप्त होती है। 
विष्णु की पूजा से धन, संपदा और सत्गुणों की प्राप्ति होती है। 
दुर्गा साहस और बल प्रदान करती है। और 
शिव की पूजा से इस लोक और परलोक में मनुष्य शत्रुओं पर विजय प्राप्त करके मोक्ष प्राप्त करता है।

========================

कोई टिप्पणी नहीं

SHRI GAURAV KRISHAN GOSWAMMI AND CHINMAYANAND BAPU JI. Blogger द्वारा संचालित.